UP Scholarship Status 2024-2025: आपको तो पता ही होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी स्कालरशिप 2024-2025 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस जुलाई 2024 में आरम्भ कर दिया गया था। यह प्रोसेस अभी भी चल रहा है। जिन छात्र छात्राओं नें इसके लिए आवेदन फॉर्म भरा था, इस प्रोसेस के कम्पलीट होने के बाद उनका फाइनल स्टेटस पब्लिश कर दिया जाएगा। इन आवेदन फॉर्म का सत्यापन जिला समाज कल्याण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा और सफल छात्रों को उनके बैंक अकाउंट में यूपी स्कॉलरशिप का पैसा भेज दिया जाएगा।
अगर आप भी उन छात्रों में से एक हैं जिन्होंने यूपी स्कॉलरशिप के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, तब आपको अपना Scholarship Status ज़रूर चेक करना चाहिए। स्टेटस चेक करने से आपको पता चल जाएगा कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं। आपको आपको ये भी पता चल जायेगा कि आपके एप्लीकेशन फॉर्म में कोई कमी है या नहीं। कमी होने की दशा में आप स्कॉलरशिप फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं।
UP Scholarship Status 2024-25
ध्यान दीजिये, यूपी स्कॉलरशिप के ऑनलाइन आवेदन के लिए 31 दिसंबर 2024 Last Date है। इसलिए आप सभी लोग स्कॉलरशिप स्टेटस चेक कर लीजिये। स्टेटस चेक करने के दौरान अगर आपको लगता है कि फॉर्म गलत भर गया है या कोई जानकारी गलत दिख रही है तो उसमें फ़ौरन करेक्शन कर लीजिये।
अगर आप पहली बार यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म भर रहे हैं तो इसे पहली ही बार में सही से भरें। सभी जानकारी ध्यानपूर्वक स्कॉलरशिप फॉर्म में दर्ज करें। यदि आप ऐसे छात्र हैं जिन्होंने पहले भी यूपी स्कॉलरशिप का पैसा प्राप्त किया हुआ है तो उन्हें भी इस 2024-25 की स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए UP Scholarship Renewal Application भरना पडेगा। कोई भी गलती न करें और फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करें। नियमित रूप से यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल चेक करते रहें और देखें कि आपका Scholarship Status क्या है। स्टेटस देख कर पता करें कि आपको आगे क्या कार्यवाई करनी है।
आवश्यक सूचना
दिसंबर 6, 2024 से UP Scholarship Status Online Portal में देखा जा सकता है। पर यूपी स्कॉलरशिप का स्टेटस केवल उन्ही छात्रों अथवा उम्मीदवारों को दिखाई देगा जिन्होंने पहले ही अपने प्रथम चरण में यूपी स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर रखा है।
UP Scholarship Status Check 2024-2025 | यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस कैसे चेक करें
जो भी छात्र अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन जानना चाहते हैं उन्हें UP Scholarship Online Portal पर विजिट करना चाहिए। इस पोर्टल पर छात्र बहुत ही आसानी से अपनी छात्रवृत्ति की स्थिति चेक कर सकते हैं। UP Scholarship Status Real Time Check करने के लिए छात्रों को पहले से ही अपने पास जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन क्रमांक, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, अपनी मार्कशीट आदि साथ में रखनी चाहिए जिससे स्क्रीन पर जो भी जानकारी मांगी जाये उसी वो तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकें। स्कॉलरशिप स्टेटस चेक करने के लिए नीचे बताये गए चरणों का पालन करें।

- UP Scholarship Portal https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर विजिट करें।
- मेनू बार में ‘STATUS’ आप्शन पर क्लिक करें।
- इसमें Application Status 2024-25 पर क्लिक करें।
- Date of Birth (DOB) और Registration Number दर्ज करें और SEARCH आप्शन पर क्लिक करें।
Uttar Pradesh Scholarship Status 2024-2025 Check by Direct Link- PFMS
छात्र नीचे दिए गले डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके भी अपने स्कॉलरशिप का स्टेटस जान सकते हैं और पता कर सकते हैं कि स्कॉलरशिप राशि के भुगतान की क्या स्थिति है।
UP Scholarship 2024-2025: Other Important Direct Links
| UP Scholarship Main Category (मुख्य केटेगरी) | UP Scholarship डायरेक्ट लिंक |
| UP Scholarship Pre Matric Fresh Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Fresh Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Other Than Intermediate Fresh Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Outside the State Fresh Candidate | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Pre Matric Renewal Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Renewal Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Other Than Intermediate Renewal Candidates | यहाँ क्लिक करें 👈 |
| UP Scholarship Post Matric Outside the State Renewal Candidate | यहाँ क्लिक करें 👈 |